ऑगस्ट लैंडमेसर: इश्क की ताकत और प्रतिरोध का साहस।
ऑगस्ट लैंडमेसर: इश्क की ताकत और प्रतिरोध का साहस। इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। कुछ घटनाएँ होती हैं जिन्हें समय दर्ज कर रहा होता है। चारों तरफ खड़े लोग नाजी सलाम कर रहे हैं और बीच में खड़ा है ऑगस्ट लैंडमेसर, बेपरवाह और बेधड़क अंदाज में। ये तस्वीर अपने आप में एक पूरी किताब है, पूरा बयान है कि जब आप अकेले हैं और सारी भीड़ दूसरी तरफ है, फिर भी सच सुनने और कहने का साहस खत्म नहीं होना चाहिए। यह एक कार्यक्रम की तस्वीर है जहाँ ऑगस्ट काम करता था। एक जहाज बनाने वाली कंपनी के नए जहाज की लांचिंग का कार्यक्रम। जब सब कर्मचारी नाजी सैल्यूट कर रहे हैं, वहाँ ठीक बीच में ऑगस्ट लैंडमेसर अपने बेखौफ अंदाज में सामान्य खड़ा है। जो हिटलर के जर्मनी को जानते हैं, उन्हें अंदाजा होगा की तत्कालीन जर्मनी में ये कितना बड़ा कदम होगा। करीबन पचपन साल बाद जब ये तस्वीर Die Zeit में छपी तो इसने सारी दुनिया में तहलका मचा दिया। यह अभूतपूर्व था कि कोई ऐसा भी था जो उस दौर में भी अपने विचार, अपनी मान्यता के साथ खड़ा था। वो भीड़ नहीं था, अकेला था लेकिन कई सौ साल बाद उसकी तस्वीर देखकर उसके जैसे हजारों लोग तैयार हो रहे थे। ...