Posts

Showing posts with the label समाज

इस देश में भी दो देश हैं.....

Image
इस देश में भी दो देश हैं। एक गरीब का और दूसरा अमीर का। दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। लॉकडाउन दोनो के लिए समस्या लेकर आया है। एक के पास खा कर "वॉक" करने की सहूलियत नहीं है तो दूसरे के पास खाने को ही नहीं है। और एक वो वर्ग है जिसमें हम हैं। इनसे एक दर्जा ऊपर, एक निश्चित आय वाले। यह वर्ग ही सबसे ज्यादा एहसानफरामोश है, क्रूर है, संवेदनहीन है। हमारा ही दिमाग जाति और धर्म के खेल खेलता है। हम एजेंडा के पहले रिसीवर हैं और पहले उग्र रिएक्टर भी। हमारे लिए देश के नाम पर वह सब जायज है जिससे हमारी चौखट तक आए बिना कुछ भी होता हो। दूसरी वजह है हमारा छद्म भ्रम। हम अपने देश की तकरीबन एक तिहाई जनसंख्या के खिलाफ हैं, उनकी समस्याओं से अनभिज्ञ हैं। उनकी भूख हमें व्याकुल नहीं करती, हमें धर्म ज्यादा खतरे में लगता है। ये भ्रम है कि आग हम तक नहीं आएगी, हम तो आग लगाने वाले लोग हैं। लेकिन जहर जब बह निकलता है तो वह अपना पराया नहीं देखता। हम 10 खाने के पैकेट बाँट कर फोटो खींच लेते हैं, हमारा अहम तुष्ट हो जाता है। हम साबित कर लेते हैं कि हम माँगने की नहीं, देने की स्थिति में हैं।। ये भले बुरा ल...

#एक_प्रेत_का_कबूलनामा

तुम क्या चाहते हो? मैं इस बीमार समाज पर गर्व करूँ? इस सभ्य समाज पर जो अपनी सभ्यताओं में बर्बरताओं और नफरतों को समेटे हुए है? नहीं ! मैं इस समाज, इस दुनिया पर गर्व नहीं करता। अरे मुझे तो शर्म आती है। मैं इससे बेइंतहाँ नफरत करता हूँ। मैं एक इंसानी दुनिया में जीना चाहता हूँ, जहाँ इंसान को इंसान होने की कीमत ना चुकानी पड़े। मुझे पैदा होते ही एक धर्म पकड़ा दिया गया, जिससे मेरा ना कोई वास्ता था ना मेरा चुनाव। मुझे चुनने की आजादी नहीं थी, ना समझ थी। अगर होती तो मैंने मजहबों पर थूक दिया होता। एक धार्मिक जानवर होने से अच्छा होता मैं एक अधर्मी इंसान होता। दूसरा पाप था, जन्म से जाति का पकड़ा दिया जाना। वो भी ना मेरा चुनाव था न मेरी इच्छा। इन दोनों ही दुर्घटनाओं पर मेरा कोई वश नहीं । ना धर्म न जाति। लेकिन दोनों को आधी उम्र तक ढोया है। एक अनचाहे बोझ की तरह। और अब ये बोझ बहुत भारी हो चला है। मेरे ज़ेहन के कंधे दुखने लगे हैं। अब उसकी सामर्थ्य नहीं कि कुछ और दिन भी इसे ढो कर चल सके। मैं अपने दिमाग का शोर सुन सकता हूँ, कराहते हुए, चीखते हुए। यह शोर भयानक है। दिमाग किसी भी घड़ी फट सकता है। उसकी अपनी...